पूर्वी चीन के निंगपो शहर के शेतोशान में छठा विश्व बौद्ध मंच संपन्न

बीजिंग, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्वी चीन के निंगपो शहर के शेतोशान में छठा विश्व बौद्ध मंच संपन्न हुआ। इस मंच पर शेतोशान घोषणा-पत्र पारित किया गया, जो मानवता के लिए साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण का मार्गदर्शन करने के लिए बौद्ध धर्म के ज्ञान पर आधारित है। इस मंच का मुख्य विषय सह-अस्तित्व के लिए हाथ मिलाना है। भाग लेने वाले प्रतिनिधियों ने बौद्ध धर्म में समावेश, ज्ञान, आध्यात्मिक विषय, परंपरा, शास्त्रों का संग्रह, सामाजिक जिम्मेदारी, कला और संस्कृति और समकालीन मूल्यों जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।चीनी बौद्ध संघ के अध्यक्ष येन च्वे ने आशा व्यक्त की कि इस मंच के माध्यम से बौद्ध धर्म की करुणा और ज्ञान को बनाए रखते हुए, बौद्ध धर्म के शांतिप्रिय विचारों को फैलाते हुए, बौद्ध दुनिया के अनुयायियों और सभी शांतिप्रिय लोगों को एकजुट करते हुए, दुनिया के समान विकास, विभिन्न सभ्यताओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और मानव जाति के लिए साझा भविष्य का निर्माण करने का प्रयास किया जाएगा।छठा विश्व बौद्ध मंच, जो वास्तव में एक वैश्विक आयोजन है, 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। इसमें 72 देशों और क्षेत्रों से बौद्ध जगत और शोध समुदाय के लगभग 800 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस आयोजन को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, 26 देशों और क्षेत्रों तथा तीन अंतरराष्ट्रीय संगठनों से 66 बधाई पत्र भी प्राप्त हुए, जिससे इसके अंतरराष्ट्रीय महत्व पर जोर दिया गया।(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)--आईएएनएसएबीएम/

Oct 18, 2024 - 16:03
 0
पूर्वी चीन के निंगपो शहर के शेतोशान में छठा विश्व बौद्ध मंच संपन्न

बीजिंग, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्वी चीन के निंगपो शहर के शेतोशान में छठा विश्व बौद्ध मंच संपन्न हुआ। इस मंच पर शेतोशान घोषणा-पत्र पारित किया गया, जो मानवता के लिए साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण का मार्गदर्शन करने के लिए बौद्ध धर्म के ज्ञान पर आधारित है। इस मंच का मुख्य विषय सह-अस्तित्व के लिए हाथ मिलाना है।

भाग लेने वाले प्रतिनिधियों ने बौद्ध धर्म में समावेश, ज्ञान, आध्यात्मिक विषय, परंपरा, शास्त्रों का संग्रह, सामाजिक जिम्मेदारी, कला और संस्कृति और समकालीन मूल्यों जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

चीनी बौद्ध संघ के अध्यक्ष येन च्वे ने आशा व्यक्त की कि इस मंच के माध्यम से बौद्ध धर्म की करुणा और ज्ञान को बनाए रखते हुए, बौद्ध धर्म के शांतिप्रिय विचारों को फैलाते हुए, बौद्ध दुनिया के अनुयायियों और सभी शांतिप्रिय लोगों को एकजुट करते हुए, दुनिया के समान विकास, विभिन्न सभ्यताओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और मानव जाति के लिए साझा भविष्य का निर्माण करने का प्रयास किया जाएगा।

छठा विश्व बौद्ध मंच, जो वास्तव में एक वैश्विक आयोजन है, 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। इसमें 72 देशों और क्षेत्रों से बौद्ध जगत और शोध समुदाय के लगभग 800 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस आयोजन को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, 26 देशों और क्षेत्रों तथा तीन अंतरराष्ट्रीय संगठनों से 66 बधाई पत्र भी प्राप्त हुए, जिससे इसके अंतरराष्ट्रीय महत्व पर जोर दिया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

HamroGlobalMedia तपाईं पनि हाम्रो वेबसाइट मा समाचार वा आफ्नो विचार लेख्न सक्नुहुन्छ। आजै खाता खोल्नुहोस्। https://www.hamroglobalmedia.com/register