वैश्विक पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण (अरहाई) फोरम आयोजित

बीजिंग, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के युन्नान प्रांत के ताली शहर में 'वैश्विक पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण (अरहाई) फोरम-2024' का मुख्य मंच शनिवार को आयोजित किया गया। लगभग 300 चीनी और विदेशी मेहमान 'पर्यावरण-अनुकूल आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाने' की थीम पर गहन आदान-प्रदान करने के लिए यहां एकत्र हुए। चीन विदेशी भाषा प्रकाशन प्रशासन के निदेशक तू चेनयुआन ने कहा कि संयुक्त रूप से पर्यावरण-अनुकूल आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमें मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की विकास अवधारणा का पालन करना चाहिए, विभिन्न देशों में पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण के लाभकारी परिणाम का अच्छा इस्तेमाल करना चाहिए, सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख को मजबूत करना चाहिए, दुनिया में पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण की व्यापक शक्तियों को इकट्ठा कर संयुक्त कार्यों में तेजी लानी चाहिए। चीन पब्लिक रिलेशंस एसोसिएशन के अध्यक्ष कुओ वेइमिन ने कहा कि नए युग और नई यात्रा में, पारिस्थितिक सभ्यता के संचार को बढ़ाने के लिए, हमें संचार की लक्षित प्रभावशीलता में लगातार सुधार करना चाहिए, संचार विधियों को नया करने का प्रयास करना चाहिए और सटीक संचार को प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करना चाहिए, ताकि प्रभावशीलता में सुधार किया जा सके। चीन में क्रोएशिया के राजदूत डारियो मिहेलिन ने कहा कि क्रोएशिया जैव विविधता से समृद्ध देश है और उसने जैव विविधता संरक्षण जैसे क्षेत्रों में चीन के साथ निरंतर और उपयोगी सहयोग किया है। वर्तमान फोरम चीन विदेशी भाषा प्रकाशन प्रशासन, युन्नान प्रांत की सरकार और चीन पब्लिक रिलेशंस एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया है। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)--आईएएनएसएबीएम/

Oct 20, 2024 - 14:11
 0
वैश्विक पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण (अरहाई) फोरम आयोजित

बीजिंग, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के युन्नान प्रांत के ताली शहर में 'वैश्विक पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण (अरहाई) फोरम-2024' का मुख्य मंच शनिवार को आयोजित किया गया। लगभग 300 चीनी और विदेशी मेहमान 'पर्यावरण-अनुकूल आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाने' की थीम पर गहन आदान-प्रदान करने के लिए यहां एकत्र हुए।

चीन विदेशी भाषा प्रकाशन प्रशासन के निदेशक तू चेनयुआन ने कहा कि संयुक्त रूप से पर्यावरण-अनुकूल आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमें मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की विकास अवधारणा का पालन करना चाहिए, विभिन्न देशों में पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण के लाभकारी परिणाम का अच्छा इस्तेमाल करना चाहिए, सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख को मजबूत करना चाहिए, दुनिया में पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण की व्यापक शक्तियों को इकट्ठा कर संयुक्त कार्यों में तेजी लानी चाहिए।

चीन पब्लिक रिलेशंस एसोसिएशन के अध्यक्ष कुओ वेइमिन ने कहा कि नए युग और नई यात्रा में, पारिस्थितिक सभ्यता के संचार को बढ़ाने के लिए, हमें संचार की लक्षित प्रभावशीलता में लगातार सुधार करना चाहिए, संचार विधियों को नया करने का प्रयास करना चाहिए और सटीक संचार को प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करना चाहिए, ताकि प्रभावशीलता में सुधार किया जा सके।

चीन में क्रोएशिया के राजदूत डारियो मिहेलिन ने कहा कि क्रोएशिया जैव विविधता से समृद्ध देश है और उसने जैव विविधता संरक्षण जैसे क्षेत्रों में चीन के साथ निरंतर और उपयोगी सहयोग किया है। वर्तमान फोरम चीन विदेशी भाषा प्रकाशन प्रशासन, युन्नान प्रांत की सरकार और चीन पब्लिक रिलेशंस एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

HamroGlobalMedia तपाईं पनि हाम्रो वेबसाइट मा समाचार वा आफ्नो विचार लेख्न सक्नुहुन्छ। आजै खाता खोल्नुहोस्। https://www.hamroglobalmedia.com/register