जापान-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास पर विवाद, सिविल ग्रुप्स ने जताया विरोध

टोक्यो, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान भर में कई सिविल ग्रुप्स ने स्थानीय सरकारों को विरोध पत्र और संयुक्त याचिकाएं प्रस्तुत कीं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इनमें जापान और अमेरिका के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास का विरोध किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्योडो न्यूज के हवाले से बताया कि जापान और अमेरिका 25 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जापान के विभिन्न एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे। इसमें लगभग 45,000 प्रतिभागी भाग लेंगे।गुरुवार को 35 सिविल ग्रुप्स ने किताकियुशू शहर की सरकार को एक संयुक्त याचिका प्रस्तुत की। इनमें सैन्य अभ्यास के लिए किताकियुशू एयरपोर्ट के इस्तेमाल को रद्द करने की अपील की गई। एयरपोर्ट के सैन्यीकरण का कड़ा विरोध व्यक्त किया गया।बुधवार को करीब 20 नागरिक समूहों ने एक संयुक्त बयान जारी कर ओकिनावा प्रान्त के इशिगाकी द्वीप पर सैन्य अभ्यास को रद्द करने की मांग की।सिविल ग्रुप के प्रतिनिधि हिरोयुकी तेरुया ने कहा, "हम उन्हें हर साल ओकिनावा में अभ्यास करने की अनुमति नहीं दे सकते।" समूहों ने संबंधित अधिकारियों को अपना हस्ताक्षरित विरोध प्रस्तुत करने की योजना बनाई।संयुक्त अमेरिका-जापान सैन्य अभ्यास को लेकर रूस ने भी अपना विरोध दर्ज कराया।साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की 15 अक्टूबर की एक रिपोर्ट के मुताबिक जापान ने होक्काइडो के निकट अमेरिकी सेना के साथ संयुक्त अभ्यास के बारे में रूस के राजनयिक विरोध को दरकिनार कर दिया।रूसी विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह मॉस्को में जापानी दूतावास के समक्ष कीन स्वॉर्ड 2024 अभ्यास पर 'कड़ा विरोध' दर्ज कराया।रिपोर्ट में रूस की TASS समाचार एजेंसी के हवाले से कहा गया, “जापानी पक्ष को इस तरह की प्रथाओं की स्पष्ट अस्वीकार्यता के बारे में सूचित किया गया, जो साल दर साल बड़े पैमाने पर बढ़ रही हैं, जिसमें गैर-क्षेत्रीय नाटो सदस्य देशों की भागीदारी भी शामिल है।”जवाब में, जापानी दूतावास ने मास्को के विरोध को 'पूरी तरह से अस्वीकार्य' बताया और उत्तरी जापान के निकट रूस की बढ़ती सैन्य गतिविधि पर चिंता दोहराई।--आईएएनएसएमके/

Oct 18, 2024 - 11:51
 0
जापान-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास पर विवाद, सिविल ग्रुप्स ने जताया विरोध

टोक्यो, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान भर में कई सिविल ग्रुप्स ने स्थानीय सरकारों को विरोध पत्र और संयुक्त याचिकाएं प्रस्तुत कीं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इनमें जापान और अमेरिका के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास का विरोध किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्योडो न्यूज के हवाले से बताया कि जापान और अमेरिका 25 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जापान के विभिन्न एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे। इसमें लगभग 45,000 प्रतिभागी भाग लेंगे।

गुरुवार को 35 सिविल ग्रुप्स ने किताकियुशू शहर की सरकार को एक संयुक्त याचिका प्रस्तुत की। इनमें सैन्य अभ्यास के लिए किताकियुशू एयरपोर्ट के इस्तेमाल को रद्द करने की अपील की गई। एयरपोर्ट के सैन्यीकरण का कड़ा विरोध व्यक्त किया गया।

बुधवार को करीब 20 नागरिक समूहों ने एक संयुक्त बयान जारी कर ओकिनावा प्रान्त के इशिगाकी द्वीप पर सैन्य अभ्यास को रद्द करने की मांग की।

सिविल ग्रुप के प्रतिनिधि हिरोयुकी तेरुया ने कहा, "हम उन्हें हर साल ओकिनावा में अभ्यास करने की अनुमति नहीं दे सकते।" समूहों ने संबंधित अधिकारियों को अपना हस्ताक्षरित विरोध प्रस्तुत करने की योजना बनाई।

संयुक्त अमेरिका-जापान सैन्य अभ्यास को लेकर रूस ने भी अपना विरोध दर्ज कराया।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की 15 अक्टूबर की एक रिपोर्ट के मुताबिक जापान ने होक्काइडो के निकट अमेरिकी सेना के साथ संयुक्त अभ्यास के बारे में रूस के राजनयिक विरोध को दरकिनार कर दिया।

रूसी विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह मॉस्को में जापानी दूतावास के समक्ष कीन स्वॉर्ड 2024 अभ्यास पर 'कड़ा विरोध' दर्ज कराया।

रिपोर्ट में रूस की TASS समाचार एजेंसी के हवाले से कहा गया, “जापानी पक्ष को इस तरह की प्रथाओं की स्पष्ट अस्वीकार्यता के बारे में सूचित किया गया, जो साल दर साल बड़े पैमाने पर बढ़ रही हैं, जिसमें गैर-क्षेत्रीय नाटो सदस्य देशों की भागीदारी भी शामिल है।”

जवाब में, जापानी दूतावास ने मास्को के विरोध को 'पूरी तरह से अस्वीकार्य' बताया और उत्तरी जापान के निकट रूस की बढ़ती सैन्य गतिविधि पर चिंता दोहराई।

--आईएएनएस

एमके/

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

HamroGlobalMedia तपाईं पनि हाम्रो वेबसाइट मा समाचार वा आफ्नो विचार लेख्न सक्नुहुन्छ। आजै खाता खोल्नुहोस्। https://www.hamroglobalmedia.com/register